Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus shelters to be built on Yamuna Expressway; facility to be available at the 36th kilometer mark

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेंगे बस शेल्टर, 36वें किलोमीटर पर मिलेगी सुविधा

Mon, 02 Nov 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bus shelters to be built on Yamuna Expressway; facility to be available at the 36th kilometer mark
-दोनों ओर सर्विस मार्ग पर बनाए जाएंगे शेल्टर, सुरक्षित तरीके से बसों में चढ़-उतर सकेंगे यात्री
विज्ञापन

- जेवर विधायक के प्रस्ताव पर यमुना प्राधिकरण ने चिह्नित की जमीन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पकड़ने के लिए अब यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों ओर बस शेल्टर बनाए जाएंगे। यहां बसों के रुकने के लिए अलग व्यवस्था होगी।
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली बसें कई जिलों और राज्यों के बीच संचालित होती हैं। जेवर और आसपास के गांवों के लोग भी इन बसों से सफर करते हैं। बस चालक भी कई बार बीच रास्ते में ही वाहन रोककर यात्रियों को उतारते और बैठाते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह स्थिति हादसों का खतरा बढ़ाती है। इस समस्या को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण से बस शेल्टर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों ओर स्थान चिह्नित किया है। शेल्टर सर्विस मार्ग पर रैंप के पास बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली बसें रैंप से उतरकर शेल्टर पर रुकेंगी और यात्रियों को बैठाने व उतारने के बाद अगले रैंप से एक्सप्रेसवे पर लौट जाएंगी। आगरा से ग्रेटर नोएडा आने वाली बसों के लिए भी दूसरी ओर इसी तरह की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

जेवर-किशोरपुर मार्ग के पास जमीन चिह्नित
यमुना प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) राजेंद्र भाटी के मुताबिक, बस शेल्टर निर्माण के लिए जेवर-किशोरपुर मार्ग के नजदीक स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed