{"_id":"690d015049149334770114f0","slug":"bus-collides-with-truck-three-injured-including-conductor-na-news-c-5-1-drn1046-828755-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक से टकराई बस, परिचालक समेत तीन घायल, बाल-बाल बचे 40 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक से टकराई बस, परिचालक समेत तीन घायल, बाल-बाल बचे 40 यात्री
Fri, 07 Nov 2025 01:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से ऋषिकेश आ रही यात्रियों से भरी एक अनुबंधित रोडवेज बस बृहस्पतिवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सत्यनारायण मंदिर के पास चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। बस में सवार 40 यात्री बाल-बाल बच गए।
रात 10 बजे दिल्ली आईएसबीटी रोडवेज की अनुबंधित बस ऋषिकेश के लिए चली थी। तड़के चार बजे यह बस सत्यनारायण मंदिर के पास पहुंची, तभी हाईवे पर खड़े ईंट से भरे ट्रक से टकरा गई। तेज धमाके के साथ बस का आगे का शीशा टूटकर गिर गया।
हादसे में परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक रायवाला आरएस खोलिया ने बताया कि परिचालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं, रोडवेज ऋषिकेश डिपो के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में बस का परिचालक घायल हुआ है। बस में 40 यात्री सवार थे। परिचालक का उपचार चल रहा है। किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली। वहीं रोडवेज सूत्रों ने बताया कि बस चालक लगातार तीसरा चक्कर लगा रहा था। आराम न मिलने के कारण बस ट्रक से टकरा गई।