{"_id":"6ab8aada7bfb6392ed0863ec","slug":"bus-collides-with-truck-ahead-on-eastern-peripheral-expressway-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराई बस, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराई बस, चालक घायल
Sun, 27 Sep 2026 11:04 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:04 AM IST
सार
बस जयपुर से यात्रियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही थी। रविवार सुबह दनकौर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से बस की पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रविवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जयपुर से हरिद्वार जा रही बस आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बस का पंजीकरण नंबर आरजे14पीजे9126 है। बस जयपुर से यात्रियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही थी। रविवार सुबह दनकौर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से बस की पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस चालक अबरार को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस की व्यवस्था की गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटाकर किनारे करा दिया गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई थी। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से चला गया। पुलिस की ओर से ट्रक और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।