फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus and Container Collapsed, One Person Died in Road Accident in Greater Noida News in Hindi

Road Accident: घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, एक की मौत, 24 लोग घायल

Tue, 20 Dec 2022 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Dec 2022 10:43 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक मंगलवार तड़के घना कोहरा होने के चलते एक डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं। जबकि एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bus and Container Collapsed, One Person Died in Road Accident in Greater Noida News in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना इलाके में मंगलवार की सुबह कोहरे की वजह से एक बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो दर्जन लोगों के घायल हो गए। जबकि यात्री की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक मंगलवार तड़के घना कोहरा होने के चलते एक डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिसमें 24 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 21 घायलों का जिम्स अस्पताल और 3 घायलों का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एक निजी डबल डेकर बस मध्य प्रदेश छतरपुर से सवारी लेकर दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आ रही थी। तभी दनकौर इलाके में गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी, जिससे बस चालक को आगे चल रहा टमाटर से भरा कंटेनर दिखाई नहीं दिया और बस कंटेनर से टकरा गई।

इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक व सवारियों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान बस चालक ललितपुर निवासी गुड्डू की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

इसके बाद घायलों को लेने आई एंबुलेंस भी अन्य वाहन से टकरा गई। इसी दौरान एक अन्य डबल डेकर बस को भी पुलिस ने सूझबूझ से हादसे का शिकार होने से बचाया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed