फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Burning stubble will deprive you of the benefits of schemes.

Noida News: पराली जलाई तो होंगे योजनाओं के लाभ से वंचित

Mon, 06 Oct 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Burning stubble will deprive you of the benefits of schemes.
-जिला प्रशासन ने मामलों की रोकथाम के लिए जारी की चेतावनी
विज्ञापन

-किसानों से की वायु प्रदूषण रोकने में सहयोग करने की अपील
-जलाने की जगह पराली को गलाकर खाद बनाने का दिया सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है। कहा है कि किसान जलाने की जगह पराली को गलाकर खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। चेतावनी दी है कि अगर किसी ने खेतों में पराली जलाई तो फिर एनजीटी के आदेश के तहत उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनको सरकार की योजनाओं का भी लाभ नहीं दिया जाएगा।


सर्दी शुरू होने के साथ ही एनसीआर की हवा प्रदूषित होने लगती है। इसका एक कारण किसानों के खेतों में पराली जलाना भी है। एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। इस बार प्रशासन ने वायु प्रदूषण बढ़ने से पहले ही किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है। धान के बाद गेहूं की फसल की बुआई शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसान खेतों में पराली जला सकते है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो सकता है। साथ ही फसल के मित्र कीट भी नष्ट हो रहे है। इसका मनुष्य, पशु, पक्षियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने वालों पर 2500 से 15000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed