{"_id":"60eb0a5b8ebc3e0a3609268e","slug":"bullets-fired-in-land-dispute-9-people-injured-mewat-news-noi592886682","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 9 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। खंड के गांव सौंख मोड़ पर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं। इसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। वहीं, कुल 9 लोग घायल है। पुलिस ने पल्ला गांव निवासी आरिफ पक्ष के 22 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पल्ला निवासी आरिफ, वसीम और साबिर पक्ष के लोगों की सौंख निवासी तसलीम और अकबर के साथ कहासुनी हो गई। इसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया। तभी पल्ला गांव के आरिफ और अन्य लोगों ने गोलियां चला दी। इसमें बीच बचाव करने आए जमील के पैर में गोली लग गई। सौंख निवासी तसलीम, अकबर सहित उनके पक्ष के 9 लोग घायल हो गए। घायल जमील को नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिर उसे यहां से फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पल्ला गांव के आरिफ और वसीम ने कुछ दिनों पूर्व सौंख मोड़ के नंगली गांव के एक व्यक्ति से मकान खरीदा था। मकान के पास ही सौंख निवासी तसलीम और अकबर का प्लाट है। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पल्ला गांव के आरिफ पक्ष के 22 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।