{"_id":"6505fe33ad74769fd40421b4","slug":"bullet-riding-manipur-student-dies-after-being-hit-by-truck-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17298-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार मणिपुर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार मणिपुर के छात्र की मौत
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार मणिपुर निवासी छात्र की मौत
- हादसे मेें बुलेट सवार बीटेक छात्र घायल, ट्रक छोड़कर आरोपी चालक फरार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परी चौक से कासना जाने वाले मार्ग पर पी-3 गोलचक्कर के पास शुक्रवार देर रात ट्रक ने बुलेट सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में मणिपुर निवासी बीए के छात्र रोहित (20) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बीटेक का छात्र अवितनाशल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र ग्रेटर नोएडा में रहकर शारदा विवि में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से हेलमेट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे रोहित साथी अवितनाशल को बुलाने एनटीपीसी सोसाइटी स्थित उसके कमरे पर गया था। अवितनाशल को रोहित बुलेट पर लेकर लौट रहा था। जैसे ही दोनों दोस्त पी-3 गोलचक्कर के पास पहुंचे तभी कासना की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बुलेट ट्रक के पीछले टायर के नीचे थी। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकाें ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर रोहित के साथी व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे की जांच कर रही है।