{"_id":"6a259957160360d6870b54db","slug":"bulldozers-run-on-public-toilets-at-model-town-roundabout-noida-news-c-1-noi1095-4370136-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मॉडल टाउन गोलचक्कर के सार्वजनिक शौचालय पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मॉडल टाउन गोलचक्कर के सार्वजनिक शौचालय पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
-फोटो
- स्काईवॉक के निर्माण में बन रहा था बाधा, शौचालय टूटने से रास्ता चौड़ा होगा तो जाम से भी मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मॉडल टाउन गोलचक्कर पर बने सार्वजनिक शौचालय रविवार को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। शौचालय विकास कार्यों मेंं बाधा बन रहा था। यहां पर स्काई वॉक का निर्माण होना है। जगह की समस्या के कारण काम अटका हुआ था।
प्राधिकरण ने इससे पहले सेक्टर-98 में बने सार्वजनिक शौचालय पर भी बुलडोजर चलाया था। उस वक्त भी प्राधिकरण ने विकास कार्यों में बाधा बनने का हवाला दिया था। अधिक आवागमन वाले स्थान पर बने सार्वजनिक शौचालय तोड़े जाने पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए। दरअसल, मॉडल टाउन पर जाम की समस्या भी बनी रहती है। गोल चक्कर पार करने में ही बीस से अधिक मिनट तक का समय लग जाता है। ऐसे में शौचालय तोड़े जाने से जाम से भी राहत मिल सकती है। मार्ग चौड़ा होने से वाहनों को निकलने के लिए अधिक जगह मिलेगी और वे बगैर फंसे निकल सकेंगे।