Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bulldozer runs on encroachment, altercation with the team

Noida News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीम से नोकझोंक

Sun, 23 Nov 2025 02:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment, altercation with the team
कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों से अपनी बात रखते स्थानीय निवासी। स्त्रोत नगर निगम - फोटो : संवाद
आगरा। दयालबाग क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत पर कार्रवाई करने पर पहुंची नगर निगम की टीम से स्थानीय लोगों की बहस हुई। कहासुनी के बीच नगर निगम ने नगला बूढ़ी, पुष्पांजलि बाग कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर पक्के चबूतरे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मकान मालिक और आसपास के लोगों की टीम से जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। हालांकि टीम कार्रवाई कर चली गई। स्थानीय निवासी अतुल शर्मा ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के निगम ने यह कार्रवाई की। काॅलोनी में 28 मकान हैं और सभी ने ऐसे ही अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद उनके, नीलम गुप्ता व एक दो अन्य लोगाें पर ही कार्रवाई की गई। आरोप लगाया कि स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर निगम ने उन्हें निशाना बनाया है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि निगम के अधिकारियों ने साफ किया कि कब्जाधारकों को नोटिस दिया गया था। खुद कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की गई। स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस के बावजूद हटाने में लापरवाही या उपेक्षा पाए जाने पर सीधे बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed