फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Builder not coming for hearing in UP RERA, notice to 13

यूपी रेरा में सुनवाई पर नहीं आ रहे बिल्डर, 13 को नोटिस

Sat, 28 May 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Builder not coming for hearing in UP RERA, notice to 13
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सुनवाई पर नहीं आने वाले 13 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। बिल्डरों के सुनवाई पर नहीं आने से यूपी रेरा की विभिन्न पीठ खरीदारों की शिकायतों का निस्तारण नहीं कर पा रही हैं। यूपी रेरा ने चेतावनी दी है कि अगर अगली सुनवाई पर नहीं आए तो सभी शिकायतों में एक पक्षीय आदेश जारी कर निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी रेरा में 40 हजार से अधिक खरीदार शिकायत कर चुके हैं। 60 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। बाकी पर सुनवाई चल रही है, लेकिन सुनवाई के दौरान बिल्डर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। परेशान होकर यूपी रेरा को बिल्डरों के खिलाफ नोटिस जारी करना पड़ रहा है। अब यूपी रेरा ने 13 बिल्डरों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। अफसरों ने बताया कि बिल्डरों के खिलाफ सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। ज्यादातर बिल्डर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के हैं। 13 में से 12 बिल्डरों के मामलों की अगली सुनवाई 30 और 31 मई को होगी, जबकि एक बिल्डर की अगली सुनवाई 14 जून को है। सभी बिल्डर को सुनवाई की तारीख बता दी गई है। सुनवाई ऑनलाइन होगी। दो दिन पहले बिल्डरों को ऑनलाइन सुनवाई का लिंक भेज दिया जाएगा। चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर उपस्थित नहीं होंगे तो यूपी रेरा की पीठ एकतरफा फैसला सुना देगी। इससे पहले भी यूपी रेरा ने 30 से अधिक बिल्डरों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इन बिल्डरों को भेजा है नोटिस
ए टू जेड बिल्डर एंड डेवलपर्स, आधार इंफ्रा होल्डिंग लि., मैसर्स लक्ष्मी, एसवीपी बिल्डर्स इंडिया लि., युवराज इंफ्रा वेंचर प्रा लि, उज्ज्वल देहल्न, क्लाउड 9 प्रोजेक्ट्स प्रा लि., बीपीटीपी लि, इन्वेस्टर्स क्लिनिक प्रोपबिल्ड प्रा लि, परफेक्ट प्रॉपबिल्ड प्रा लि, एसडीएस इंफ्राकॉन प्रा लि, एसकेवी इंफोटेक प्रा लि और होम्स कनेक्ट डेवलपर्स प्रा. लि. शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed