फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Builder encroached land overnight and erected a wall, chased away by farmers in the morning

Noida News: बिल्डर ने रातों-रात जमीन कब्जा कर खड़ी की दीवार, सुबह किसानों ने खदेड़ा

Thu, 06 Nov 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Builder encroached land overnight and erected a wall, chased away by farmers in the morning
फोटो
विज्ञापन

रौनीजा गांव के किसानों का आरोप, प्राधिकरण ने मुआवजा दिए बिना बिल्डर को यह जमीन आवंटित की
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। रौनीजा गांव में बुधवार रात बिल्डर के बाउंसरों और कर्मियों ने जेसीबी के साथ टीन शेड गिराकर जमीन पर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह इकट्ठा हुए किसानों ने उनको खदेड़ लिया। किसानों ने बनाई गई बाउंड्री गिरा दी और जमकर हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे विधायक ने किसानों को शांत कराया और इसकी शिकायत प्राधिकरण के सीईओ से करने का आश्वासन भी दिया।
किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण ने मुआवजा दिए बिना बिल्डर को यह जमीन आवंटित कर दी है। नाराज किसानों ने बिल्डर व प्राधिकरण को फसल का मुआवजा देने व माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप है कि बिल्डर ने बुधवार रात करीब दो बजे बाउंसरों के साथ जेसीबी से किसानों की फसल खराब कर दी थी। जमीन पर रातों-रात टीन शेड की बाउंड्री भी तोड़ दी थी। इसकी सूचना मिलते ही किसान भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बिल्डर के बाउंसरों ने उन्हें पीटकर भगा दिया। अगले दिन सुबह बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए बिल्डर की बाउंड्री आदि उखाड़ फेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में किसानों ने अनेक किसान यूनियन और क्षेत्रीय विधायक को सूचना देकर पंचायत बुलाई। विधायक धीरेंद्र सिंह ने एसडीएम, तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर बुलाकर जमीन की नपाई कराई। इसमें पता चला कि किसान को जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। ऐसे में बिल्डर ने जमीन को अवैध तरीके से अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर किसानों को दोबारा कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed