{"_id":"68fa56cefe4cddbe8b0a4279","slug":"builder-accused-of-selling-property-twice-and-threatening-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78653-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर पर संपत्ति दो बार बेचने और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर पर संपत्ति दो बार बेचने और धमकी का आरोप
विज्ञापन
-कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तनत प्रॉपर्टीज प्रा.लि. के निदेशक ने कृष्णा डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स, उसके डायरेक्टर और उनकी पत्नी पर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि कृष्णा डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स, मनोज गोयल, कविता गोयल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
आरोप है कि तनत प्रॉपर्टीज ने 2005 में ग्रेनो के साइट-4 सूरजपुर स्थित शॉपिंग प्लाजा की दुकान को खरीदने के लिए कृष्णा डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स से अनुबंध किया था। कंपनी ने 2008 तक दुकान की पूरी कीमत चुका दी थी। बिल्डर ने नोड्यूज सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया था। उस समय कंपनी के डायरेक्टर श्रीकृष्ण गोयल थे। बाद में कंपनी का नियंत्रण मनोज कुमार गोयल ने अपने हाथ में ले लिया और कथित तौर पर दुकान का पट्टा पंजीकृत नहीं कराया।
बाद में बिल्डर ने संपत्ति पहले मूवी टाइम सिनेप्लेक्स फिर वी-3 मोबी कम्युनिकेशंस प्रा.लि. को पांच करोड़ रुपये में बेच दी। दबाव बनाने पर मनोज गोयल ने 2019 में लिखित समझौते में 1.90 करोड़ रुपये लौटाने का वादा किया। अब तक लगभग 85.05 लाख रुपये लौटाए गए हैं। कंपनी निदेशक गोपाल दास गर्ग का आरोप है कि जब वह 25 अगस्त को पुत्र शैलेंद्र कुमार गर्ग के साथ गोयल दंपती से रुपये की मांग की तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।