फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buffalo-cart race held without permission; probe into animal cruelty begins.

Noida News: बिना अनुमति कराई भैंसा-बुग्गी दौड़, अब पशु क्रूरता की जांच शुरू

Sun, 04 Oct 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Buffalo-cart race held without permission; probe into animal cruelty begins.
ग्रेटर नोएडा के बोडाकी में आयोजित भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी ।  स्रोत
- बोड़ाकी में आयोजित प्रतियोगिता में दस टीमें हुईं शामिल, जुटे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में रविवार को बिना अनुमति भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता करा दी गई। आयोजन में दस टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। प्रतियोगिता में ललित राजपुर की टीम ने पहला, गोलू दादरी ने दूसरा और देवा नवादा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आयोजकों ने न पुलिस-प्रशासन से अनुमति ली थी और न ही पशुपालन विभाग को इसकी पूर्व सूचना दी गई थी। पशुपालन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि दौड़ के दौरान किसी पशु के साथ क्रूरता तो नहीं हुई।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि भैंसा-बुग्गी दौड़ आयोजित करने से पहले पशुपालन विभाग को सूचना देकर अनुमति लेना जरूरी है। बोड़ाकी में आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि संबंधित पशु चिकित्साधिकारी से मामले की जांच कराई जा रही है। एसीपी प्रशाली गंगवार ने भी स्पष्ट किया कि भैंसा-बुग्गी दौड़ के आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन




चार राउंड में हुई प्रतियोगिता

आरटीवी बोड़ाकी खेल प्रतियोगिता की ओर से आयोजित दौड़ का शुभारंभ जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट बोड़ाकी के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भाटी ने फीता काटकर किया। आसपास के गांवों से भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में पहुंचे थे। चार राउंड की दौड़ देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। दौड़ शुरू होते ही दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन दों बिंदुओं के आधार पर होगी जांच

बगैर अनुमति प्रतियोगिता कैसे आयोजित हुई?
पशुओं के साथ कैसा व्यवहार हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed