फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Budhsingh Club and Khanpur-2 team in the semi-finals.

Noida News: बुधसिंह क्लब और खानपुर-2 टीम सेमीफाइनल में

Fri, 18 Sep 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Budhsingh Club and Khanpur-2 team in the semi-finals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को पहले मैच में बुधसिंह क्लब पाली ने बंबावड़ को 61 रन से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में खानपुर-2 ने बिसरख चैंपियंस को तीन विकेट से हराया।



दिन के पहले मैच में बुधसिंह क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। सनी भड़ाना ने 72 रन और हरीश भड़ाना ने 61 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंबावड़ की टीम दस विकेट पर 136 रन ही बना सकी। बुधसिंह क्लब की ओर से नीरज ने तीन विकेट और सनी ने दो विकेट हासिल किए। सनी भड़ाना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, दूसरे मैच में बिसरख चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया। दीपक भाटी ने 36 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से अभय ने तीन विकेट और सुशांत भाटी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खानपुर-2 की टीम ने सात विकेट पर 158 रन बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। समर ने 35 रन और सुशांत भाटी ने 24 रन की पारी खेली। बिसरख चैंपियंस की ओर से हैरी सिंह ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed