{"_id":"68c87da910f87476870c6ed2","slug":"btech-student-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-na-news-c-116-1-sali1010-103494-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीटेक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीटेक के छात्र की मौत
Tue, 16 Sep 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव पिथैर के निकट सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बाइक सवार बीटेक के छात्र और उसके साथी को अज्ञात वाहन रौंदकर निकल गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है।
मूल निवासी गांव दतावली, बेलमा कला (झांसी) निवासी दिनेश व्यास मंगलायतन विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं और इगलास कस्बे की लालपुर काॅलोनी में परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा माधव भी इसी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग का छात्र था। पिता के अनुसार रविवार की शाम माधव अपने मित्र कपिल के साथ बाइक से वृंदावन गया था।
सोमवार की सुबह वृंदावन से लौटते समय गोरई थाना क्षेत्र के गांव पिथैर के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक को रौंद कर निकल गया।हादसे में माधव की मौके पर ही मौत हो गई। कपिल गंभीर रूप से घायल है, जिसका आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
उधर हादसे के बाद एंबुलेंस चालक ने गलती से माधव के शव को हाथरस के बागला जिला अस्पताल पहुंचा दिया। खबर पाकर परिजन हाथरस पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हाथरस गेट पुलिस ने ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।