फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   B.Sc student assaulted, thrown outside hospital

Noida News: बीएससी छात्र के साथ मारपीट, अस्पताल के बाहर फेंका

Wed, 23 Jul 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
B.Sc student assaulted, thrown outside hospital
सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के पास की घटना, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के गेट पर कार में बैठे बीएससी के छात्र को बाहर निकालकर तीन युवकों ने मारपीट की। लहूलुहान करने के बाद आरोपियों ने छात्र को बेहोशी की हालत में अस्पताल के बाहर फेंक दिया। छात्र का इलाज चल रहा है। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

रोहिणी दिल्ली निवासी हन्नी माथुर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एमिटी विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार को हन्नी अपने दोस्त मनीत चोपड़ा के साथ विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के पास अपनी कार में बैठा था। इसी दौरान पूर्व के परिचित आर्यन मावी, विषेष तीरण और कृष तंवर आए। मामूली कहासुनी होने पर तीनों ने हन्नी को गाड़ी से बाहर निकाला और मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन

रास्ते में तीनों ने मिलकर हन्नी की जमकर पिटाई की। अस्थमा का मरीज होने के कारण जब हन्नी की सांस फूलने लगी तो आरोपियों ने उसे एक अस्पताल के बाहर फेंक दिया और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed