फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bsc student alldegly arrested in robbery

बीएससी के छात्र ने एक साल में की लूट की 50 वारदात

Thu, 18 Jul 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bsc student alldegly arrested in robbery
नोएडा थाना सेक्टर 20 पुल‌िस द्वारा लूट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अभ‌िषेक ओझा।
बीएससी के छात्र ने एक साल में की लूट की 50 वारदात
विज्ञापन

नोएडा। धूम मूवी के स्टाइल में जैकेट पहनकर तेज रफ्तार बाइक से लूट करने वाले एक बीएससी के छात्र को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र अकेले ही बाइक से निकलता था और चेन लूटता था। नोएडा में एक साल में उसने 50 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मंगलवार देर शाम उसे सेक्टर-19 से पकड़ लिया। आरोपी के पास से 10 सोने की चेन, साढ़े पांच हजार रुपये, अपाचे बाइक व सोना गलाने के उपकरण मिले हैं।
एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक ओझा मूलरूप से आगरा का रहने वाला है। नोएडा सेक्टर-12 में वह एक साल से रह रहा है। वह आगरा के एक कॉलेज से बीएएसी का रहा है। कैब का कारोबार करने के लिए आरोपी एक साल से चेन लूटने वारदात को अंजाम दे रहा था। लूटी चेन बेचकर पैसा जमा करने के बाद कैब खरीदने और धीरे-धीरे इस कारोबार को बढ़ाने की उसकी योजना थी। इसके तहत वह नोएडा के सेक्टरों में सुबह व शाम अपाचे बाइक से अकेले निकलता था और चेन लूटकर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर भाग जाता था। हाल के दिनों में इसने सेक्टर-12, सेक्टर-1, 19, 26, 27, 41 में कई महिलाओं से चेन लूटी थी।
विज्ञापन

यू ट्यूब से सीखा स्नेचिंग के तरीके
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक पढ़ने में अच्छा है। उसने धूम मूवी की तर्ज पर खुद को लूट करने के लिए तैयार किया। तेज रफ्तार बाइक, जैकेट, हेलमेट खरीदा। इसके बाद यू ट्यूब पर लूट के नए-नए तरीके सीखे। नोएडा में इन तरीकाें से लूट करने लगा और उसे सफलता भी मिली। एक साल में वह पहली बार गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के समय बाइक के नंबर पर टेप चिपकाता था
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जैकेट व हेलमेट अपहचान छिपाने के लिए पहनता था। जैकेट के कारण शर्ट या टी शर्ट का पता नहीं चलता था। हेलमेट भी लगाता था और बाइक के नंबर पर लूट के वक्त टेप चिपका देता था। इस कारण उसे पहचानना मुश्किल था।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया
अभिषेक ने हाल में जितनी लूट की वारदात को अंजाम दिया। उसके कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं। पुलिस काफी दिनों से इसके पीछे लगी थी।
सोना गलाने का उपकरण मिला
अभिषेक अकेले बाइक से लूट करने के बाद चेन को गलाता था। इसके लिए उसने कमरे में सोना गलाने का उपकरण भी रखा हुआ था। यू ट्यूब से देखकर इस उपकरण से सोना गलाता था और सुनार को बेचता था। पुलिस सुनार के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed