फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BS-3 and BS-4 buses will be checked at the border

Noida News: बॉर्डर पर बीएस-3 व बीएस-4 बसों की होगी जांच

Sun, 29 Oct 2023 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
BS-3 and BS-4 buses will be checked at the border
दूसरे राज्यों से आने वाली को लेकर पर्यावरण मंत्री ने बस अड्डे का निरीक्षण किया
विज्ञापन

-----------
01 नवंबर से एनसीआर से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 बसों को ही मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में इससे निपटने के लिए अलग-अलग पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में एक नवंबर से एनसीआर से दिल्ली आने वाले वाहनों में बीएस-तीन और बीएस-चार डीजल बसों की एंट्री पर रोक रहेगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को वाहन प्रदूषण को कम करने को लेकर कश्मीरी गेट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीआर राज्यों से आने वाली डीजल बसों के चालकों को जागरूक किया कि एक नवंबर से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी व बीएस-छह बसों को ही प्रवेश मिलेगा।

गोपाल राय ने बताया कि केंद्र सरकार हरियाणा, यूपी और राजस्थान के एनसीआर क्षेत्रों में संचालित होने वाली बीएस-3 और बीएस- 4 बसों को दिल्ली में प्रवेश को प्रतिबंधित करें। बुधवार से सभी बॉर्डर पर परिवहन विभाग जांच अभियान चलाएगा। दिल्ली में सभी बसें सीएनजी हैं। साथ ही, 800 से ज्यादा ई-बसें भी चल रही हैं, लेकिन यूपी, हरियाणा, राजस्थान के एनसीआर में चलने वाली बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यूपी, हरियाणा व राजस्थान भी करे प्रतिबंध


राय ने बताया कि आईएसबीटी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यूपी और हरियाणा से जो भी बसें आई हैं वह सब बीएस-3 व बीएस- 4 हैं। कोई भी बस इलेक्ट्रिक व सीएनजी की नहीं आई हैं। जो भी बसें नियम का पालन नहीं करेंगी, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed