फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother-in-law and sister-in-law committed suicide

Noida News: जीजा और साली ने जहर खाकर दी जान

Sat, 11 May 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law committed suicide
- छह घंटे पहले किराये पर लिया था मकान, मरने से पहले साली ने बताया कि समाज को रिश्ता मंजूर नहीं होने पर उठाया कदम
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के गांव हबीबपुर में जीजा धर्मेंद्र (25) और साली मधु (17) ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। जान देने के करीब छह घंटे पहले ही दोनों ने किराये पर मकान लिया था। मधु ने मृत्यु पूर्व दिए गए बयान में प्रेम में असफल रहने और समाज को रिश्ता मंजूर नहीं होने की वजह से जान देने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
वर्ष 2021 में मथुरा के गोवर्धन गांव माधुरी कुंड निवासी धर्मेंद्र की शादी खुर्जा निवासी रामबाबू की बड़ी बेटी सोनम से हुई थी। धर्मेंद्र मजदूरी करता था। दोनों की एक संतान है। पुलिस के मुताबिक सोनम की छोटी बहन मधु बहन के ससुराल आती-जाती रहती थी। इस दौरान धर्मेंद्र और मधु का झुकाव एक दूसरे पर हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने इस बात पर एतराज जताया। साथ ही कई बार झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र मधु को लेकर ग्रेनो आया। यहां पर कुलेसरा गांव में उसके मामा रहते हैं। धर्मेंद्र और मधु के इस तरह आने पर रिश्तेदारों ने शरण नहीं दी। दोनों हबीबपुर गांव पहुंचे और किराये का मकान तलाशने लगे। शुक्रवार को वह हबीबपुर में बलराज के मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराज ने बताया कि धर्मेंद्र और मधु को उसने पति पत्नी समझा। दोनों ने बलराज को थोड़ी देर में सामन लेकर आने और आधार कार्ड आदि देने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने कमरा दे दिया। शुक्रवार रात 10 बजे पड़ोसियों ने देखा कि धर्मेंद्र कमरे के बाहर पड़ा है। वहीं कमरे के अंदर मधु की हालत भी खराब थी। पास ही में विषाक्त पदार्थ की डिब्बी पड़ी थी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों को पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मधु को वेंटीलेटर पर रखा गया। होश में आने पर मधु ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि उन दोनों का रिश्ता समाज में स्वीकार नहीं है। इसीलिए दोनों ने जान देने का फैसला किया। मधु ने पिता का मोबाइल नंबर दिया। जिसके करीब 10 मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। थाना ईकोटेक-3 प्रभारी ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।





जान देने के लिए ही तलाश रहे थे किराये का कमरा


कुछ घंटे के किरायेदारों की आत्महत्या की इस घटना से मकान मालिक बलराज सहित वहां रहने वाले अन्य लोग हैरान हैं। उनका कहना है कि दोनों ने अपनी जान देने के लिए ही किराये का कमरा तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed