{"_id":"68e17429db03086aa40fbf21","slug":"brother-and-sister-returning-from-immersion-die-after-being-crushed-under-a-trolley-na-news-c-102-1-slko1037-141618-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत
Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तंबौर। समौदीडीह गांव निवासी भाई-बहन की शुक्रवार देर रात ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
समौदीडीह गांव निवासी कपिल की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ गांव से ही ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए पड़ोस के रतौलीडीह घाट पर गई थीं। वापसी के दौरान बारिश होने पर सभी लोग ट्रैक्टर से उतरकर सड़क के किनारे बैठ गए।
आरोप है कि बारिश बंद होने के बाद ट्रैक्टर चालक अनुज यादव ने लापरवाही से ट्रैक्टर चला दिया। ट्रैक्टर के साथ ट्राॅली भी चल पड़ी। ट्राॅली की चपेट में आकर कपिल का बेटा रितिक (7) व साक्षी (4) गंभीर रूप से घायल हो गए। साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। रितिक को इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तंबौर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।