फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother and sister-in-law accused of theft.

Noida News: भाई-भाभी पर चोरी का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister-in-law accused of theft.
ग्रेटर नोएडा। रिछपाल गढ़ी निवासी महिला ने भाई-भाभी पर ज्वेलरी व नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सरिता का भाई भारत निवासी गिरधरपुर और भाभी पल्लवी कुछ समय से उनके साथ ही रह रहे थे। तीन जुलाई को जब वह घर पर मौजूद नहीं थी तब भाई-भाभी उसके घर से सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने में करीब 15 दिन का समय लग गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed