फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken roads connecting industries will shine, unpaved roads will be paved.

Noida News: उद्योगों को जोड़ने वाली टूटी सड़कें चमकेंगी, कच्ची सड़कें बनेंगी पक्की

Sun, 21 Sep 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Broken roads connecting industries will shine, unpaved roads will be paved.
अमर उजाला ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग फॉर भारत के रीजनल मंथन का किया आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

फरीदाबाद। उद्योगों के शहर फरीदाबाद में शनिवार को अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित इस कॉन्क्लेव में शहर के एमएसएमई क्षेत्र के विकास पर गहन चर्चा हुई। मंच पर पहुंचे उद्यमियों ने कहा कि शहर के बीच में बसे कारखाना बाग में सड़कों की दरकार है। बाटा फ्लाईओवर के आस-पास के औद्योगिक सेक्टर में उद्यमी उखड़ी सड़क और जाम से परेशान हैं। बाकी शहर में भी छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को जोड़ने वाली सड़कें उखड़ी हुई हैं। इस पर कॉन्क्लेव में मौजूद मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि उद्यमियों की सभी समस्याएं दूर करवाई जाएंगी। हर क्षेत्र के हिसाब से उद्यमी महज एक पत्र लिखकर दें।
नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडगटा ने कॉन्क्लेव के मंच से कहा कि निगम औद्योगिक क्षेत्र व उद्योग को जोड़ने वाली हर सड़क की जिम्मेदारी लेगा। उद्योगों को जोड़ने वाली टूटी सड़कें चमकेंगी, कच्ची सड़कें बनेंगी पक्की होंगी। उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी के साथ फोटो व्हॉट्सएप कर दे सकते हैं । इसी तरह कॉन्क्लेव के मंच से ज्चाइंट पुलिस कमिश्नर राजेश दुग्गल ने उद्यमियों को हर संभव स्तर पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का वादा किया। उद्यमियों की चर्चा से शुरू हुए कॉन्क्लेव में आईएमटी से लेकर जीवन नगर गोच्छी तक के छोटे और मझोले उद्योगों की जरूरत व स्थिति निकल कर सामने आई। बस चुके औद्योगिक क्षेत्र को नियमित किए जाने की सरकारी घोषणा पर उद्यमियों ने आभार जताया। वहीं, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करने की घोषणा अभी अधूरी है ये याद भी दिलाया। उद्योग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जटिलता दूर करने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर जल्द उतारे जाने की मांग भी उद्यमियों की तरफ से उठाई गई। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) के शहरी नियोजन सलाहकार सुधीर चौहान ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की कई बड़ी परियोजनाओं की योजना बनाई गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन किआ और निंबस पोस्ट के सहयोग से किया गया, जबकि यूपी पर्यटन विभाग सह प्रायोजक रहा।
विज्ञापन

--------------
बाटा और बड़खल फ्लाईओवर के ट्रैफिक को अलग से बनेगा प्लान
नैशनल हाईवे से शहर के अंदर बसे औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कनेक्टिविटी बड़खल और बाटा फ्लाईओवर से है। यहां पर सुबह, शाम और रात में ट्रैफिक फंसने से जाम की समस्या रहती है। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर का जाम खत्म करने और औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी सीधे देने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौशल विकास और उत्पाद बेचने का प्लेटफार्म उद्यमियों ने मांगा
कॉन्क्लेव के विमर्श में उद्यमियों ने कहा कि फरीदाबाद में छोटे उद्योगों की कमी नहीं हैं। कुशल कारीगर और नवाचार से एमएसएमई क्षेत्र को अपग्रेड किए जाने की जरूरत है। युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज स्तर पर जोर दिया जाए। वहीं जो छोटे-छोटे स्टार्टअप उत्पाद बना रहे हैं उनको बेचने के लिए एक ऐसे प्लेटफार्म की जरूरत है। इससे उनको अपना उत्पाद बनाने के बाद भटकना नहीं पड़ेगा। बचने वाला समय नवाचार में लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed