फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brijendra invites for Sadbhavna Yatra Udaybhan says there is no party whip to join the Yatra

Noida News: बृजेंद्र ने सद्भाव यात्रा का दिया न्योता, उदयभान बोले-यात्रा में शामिल होने का पार्टी व्हिप नहीं

Wed, 01 Oct 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brijendra invites for Sadbhavna Yatra Udaybhan says there is no party whip to join the Yatra
बृजेंद्र ने कांग्रेस कार्यालय में दी यात्रा की जानकारी, बगल के कमरे में मौजूद उदयभान ने कहा - देखेंगे आगे क्या होता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की राज्यव्यापी सद्भाव यात्रा अब सियासी रंग में ढलती दिख रही है। बृजेंद्र सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में प्रेसवार्ता कर एलान किया कि यह यात्रा पांच अक्तूबर से नरवाना के दनौदा गांव से शुरू होगी और छह माह तक चलेगी। इस दौरान करीब 2600-2800 किलोमीटर पैदल चलकर 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

बृजेंद्र ने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को न्योता भेजा गया है लेकिन प्रेसवार्ता वाली जगह दफ्तर में मौजूद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि ये कोई पार्टी का व्हिप नहीं है, देखेंगे आगे क्या होता है। सभी नेता अपने-अपने तरीके से भाजपा का विरोध ही कर रहे हैं। वहीं, निजी यात्रा के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जब वह कांग्रेस के दफ्तर में प्रेसवार्ता करके यात्रा की जानकारी दे रहे हैं तो इसे निजी कैसे कहा जा सकता है।
विज्ञापन

---------


यात्रा का नारा- कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने प्रदेश में आपसी सद्भाव को तोड़ा है। हरियाणा की 36 बिरादरियों में भाईचारा और सामाजिक न्याय बढ़ाना ही असली मकसद है। यात्रा के दौरान बेरोजगारी, पेपर लीक, कृषि संकट, वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गिरती साख जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे। यात्रा का नारा रखा गया है कि कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ। इसके लोगो में नारंगी और हरे रंग के उठे हुए हाथ साहस, बलिदान और कृषि समृद्धि का प्रतीक हैं, जबकि बीच में तिरंगे घेरे में कांग्रेस का हाथ समावेशन और एकजुटता का संदेश देता है। यह यात्रा नरवाना, कलायत, सफीदों, जींद, जुलाना, नारनौंद, उचाना, उकलाना, बरवाला, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, नलवा और आदमपुर होते हुए पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed