फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Breathing air in Noida and Greater Noida remained difficult for second consecutive day

नोएडा-ग्रेनो की हवा में घुलने लगा 'जहर': दूसरे दिन भी हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, कल बारिश के आसार

Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर के 14 दिनों में नोएडा को सिर्फ एक दिन अच्छी हवा मिली। 7 दिन येलो और 6 दिन ऑरेंज जोन में एक्यूआई दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Breathing air in Noida and Greater Noida remained difficult for second consecutive day
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर के 14 दिनों में नोएडा वासियों को महज एक दिन ग्रीन जोन यानी अच्छी हवा में सांस लेने को मिली है। इसके अलावा येलो जोन में 7 दिन और ऑरेंज जोन में 6 दिन एक्यूआई दर्ज किया गया। येलो जोन में एक्यूआई होने पर मध्यम स्थिति रही लेकिन बेहतर हवा नहीं मिल सकी। वही, नोएडा से बेहतर ग्रेटर नोएडा की स्थिति रही। इसेक साथ ही नोएडा के दो एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई ऑरेंज जोन और दो स्टेशन पर येलो जोन में दर्ज किया गया, वहीं ग्रेटर नोएडा के दोनों एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कल हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी इससे मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह स्थिति बन रही है। इसके अलावा अरब सागर से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। ऐसे में एक बार फिर हल्की बारिश के साथ मौसम में बदलाव संभव है। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके साथ ही जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार 8 किमी प्रतिघंटा रही और आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर - एक्यूआई
सेक्टर 125 - 265
सेक्टर 62 - 231

सेक्टर 1 - 136
सेक्टर 116 - 173

नॉलेज पार्क 3 - 220
नॉलेज पार्क 5 - 229

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed