फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Breast Cancer Awareness Run organised at DLF Mall of India

Noida News: डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस रन आयोजित

Mon, 27 Oct 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Breast Cancer Awareness Run organised at DLF Mall of India
नोएडा (संवाद)। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर-18 नोएडा में रविवार सुबह ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेषज्ञ डॉक्टरों की पैनल टॉक्स से हुई, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान और उपचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित लोगों को प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


प्रतिभागियों के लिए बेसिक हेल्थ चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। रन के बाद फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए जुंबा ट्रेनर द्वारा जोश से भरा फिटनेस सेशन आयोजित किया गया। यह रन तीन कैटेगरीज 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर चिप-टाइम्ड रन में आयोजित हुई। इसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट एवं क्लस्टर हेड शिबली खान ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग इस सामाजिक उद्देश्य से जुड़े आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed