{"_id":"613625168ebc3e678e1fdfc0","slug":"both-bpo-personnel-were-proficient-in-mobile-technical-support-noida-news-noi6030418102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल तकनीकी सहायता में दक्ष थे दोनों बीपीओ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल तकनीकी सहायता में दक्ष थे दोनों बीपीओ कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। ऋषिकेश में मुनिकीरेती में गंगा में डूबने वाले एडरायट सिनर्जिज प्राइवेट लिमिटेड के सेंटर हेड राहुल सिंह और मैनेजर भानू मूर्ति मोबाइल तकनीकी सहायता में दक्ष थे। नोएडा के सेक्टर-63 में यह कंपनी वर्ष 2015 से चल रही है। यहां सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। हादसे के बाद कंपनी के लोग व सहकर्मी सदमे में हैं। बता दें कि रविवार को कंपनी का एक दल ऋषिकेश घूमने गया था। वहां से लोग राम झूला के पास दर्शन कॉलेज घाट पर गंगा में उतरे थे। गंगा में नहाने के दौरान राहुल सिंह का पैर फिसल गया और वह गहराई में जाकर डूबने लगा। इस पर मैनेजर भानू मूर्ति उसे बचाने गए तो वह नदी की धारा में बह गए।
सोमवार शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस व अन्य टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। एडरायट सिनर्जिज बीपीओ कंपनी के रूप में काम करती है। यहां से विभिन्न कंपनियों को मोबाइल तकनीकी सहायता दी जाती है। कंपनी के सेंटर हेड राहुल मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। फिलहाल वह नोएडा की एक सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहे थे। सूत्रों ने बताया कि कई दिनों से कंपनी के कुछ लोग ऋषिकेश जाने की योजना बना रहे थे। इसके बाद इस सप्ताहांत पर पूरी टीम वहां गई, लेकिन यह हादसा हो गया।
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
सेक्टर-46 में निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मामले में महिला के परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस मामले में पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-46 निवासी पूजा सैनी शनिवार शाम को द्वितीय मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात को पूजा की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले में पूजा के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पांच लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग करने की बात कही है। आरोप है कि पैसे की मांग को लेकर पति व ससुराल पक्ष के लोग पूजा के साथ मारपीट करते थे और प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि कई महीनों उसे परेशान किया ज रहा था। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने पति जय कुमार सैनी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।