फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Borrowing from fake loan app is becoming heavy, people are becoming victims of depression

संशोधित::: फर्जी लोन एप से उधारी पड़ रही भारी, अवसाद का हो रहे शिकार

Sat, 28 Oct 2023 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Borrowing from fake loan app is becoming heavy, people are becoming victims of depression
संशोधित::: फर्जी लोन एप से उधारी पड़ रही भारी, अवसाद का हो रहे शिकार
विज्ञापन


- दो माह में मिलीं 15 शिकायतें, बदनामी का डर दिखा रहे साइबर ठग
- पांच से छह हजार की रकम देकर भी ब्लैकमेल कर रहे जालसाज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी लोन एप से होने वाली वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दो माह में साइबर पुलिस के पास ऐसे 15 मामले आ चुके हैं। यह ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इन एप से कर्ज लिया और साइबर ठगों के जाल में फंस गए। साइबर ठगों ने अतिरिक्त कर्ज वसूली करने के लिए इन लोगों को बदनाम करने की धमकी दी। घबराए लोगों ने कर्ज का चार गुना तक भुगतना कर दिया। पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

साइबर ठगों के निशाने पर केवल ज्यादा रकम लेने वाले लोग ही नहीं हैं, बल्कि पांच से छह हजार रुपये की रकम लेने वाले लोग भी शामिल हैं। सेक्टर-66 स्थित राहुल कुमार बताते हैं कि एक एप के माध्यम से उन्होंने पांच हजार रुपये का इंस्टेंट लोन लिया था। इसके बदले में 5400 रुपये चुका दिए, फिर भी उनसे और रकम की मांग की जाती रही। मना करने पर उनकी फेक अश्लील फोटो सभी जानकारों को भेजने की धमकी दी। ऐसे में उन्होेंने हिम्मत कर साइबर थाने में शिकायत दी और अपने उस नंबर को बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह सेक्टर-53 निवासी सोनू शुक्ला ने बताया कि लिया हुआ लोन मैं दे चुका हूं, इसके बाद भी ठगों द्वारा और पैसे मांगे जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर मेरे सभी रिश्तेदारों को नकली फोटो बनाकर भेज दी। जिसके बाद सभी रिश्तेदारों को बताना पड़ रहा है कि हकीकत क्या है। इसके चलते वह पांच दिनों से ऑफिस नहीं गए हैं। उन्हें अवसाद ने घेर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के मामले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ रहे हैं। आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं। कई परेशान लोग तो खुदकुशी की कगार पर पहुंच रहे हैं। दरअसल लोन देते वक्त आरोपी पीड़ित के मोबाइल के कान्टेक्ट नंबर, फोटो, वीडियो आदि का एक्सेस अपने पास ले लेते हैं। फिर अश्लील मैसेज, वीडियो व फोटो भेजने के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं। कुछ आरोपी तो पुलिस वालों को भी धमकी दे रहे हैं।
----------------

यह सावधानी बरतें:
- फर्जी लोन एप से दूर रहें, आरबीआई से रजिस्टर्ड लोन एप का ही प्रयोग करें।
- एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज) कंपनी से भी लोन ले सकते हैं।
- अगर साइबर जालसाजों द्वारा परेशान किए जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
- सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दें। ताकि, जालसाज वहां गलत न लिख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed