पुन्हाना। लुहिंगाकला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। पुन्हाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अल आफिया अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान सुमेर निवासी जयपुर के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि लुहिंगाकला गांव के पास नहर की पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शव के पास एक मोटरसाइकिल भी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान जयपुर निवासी सुमेर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। गांव के लोगों ने बताया कि सुमेर को काफी दिनों से इलाके में ही घूमते हुए देखा गया था। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।