{"_id":"68fd27fedf4c912eee0f62c2","slug":"body-of-chandauli-youth-found-in-chunar-suspicion-of-murder-na-news-c-192-1-svns1035-142417-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चंदौली के युवक का चुनार में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चंदौली के युवक का चुनार में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के भग्गल की मड़ई के रेलवे लाइन के पास शुक्रवार की शाम को एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड पांच निवासी राहुल कुमार (21) के रुप में हुई।
युवक का ई-रिक्शा देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी चौकी क्षेत्र में मिला। शव कहीं और और ई-रिक्शा कहीं और मिलने पर पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड पांच निवासी रमेश ने बताया कि उसका पुत्र राहुल कुमार किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। वह 23 अक्तूबर को ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं आया।
विज्ञापन
उसकी खोजबीन कर रहे थे। 24 अक्तूबर की शाम को उसका शव चुनार थाना क्षेत्र के भग्गल की मड़ई स्थित रेलवे पटरी के पास मिला। उसके पेट के पास चोट लगी थी। उसके पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर परिजन पहुंचे। उसका ई-रिक्शा देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी चौकी क्षेत्र में मिला। देहात कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लिया। उसकी पहचान कर ई-रिक्शा मालिक को सूचना दी तो जानकारी हुई।
रमेश ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र का शव कहीं व ई-रिक्शा कहीं और मिला है। इससे लग रहा है कि पुत्र की हत्या कर शव को फेंका गया है। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ई-रिक्शा लावारिस हालत में मिला है। उसकी बैटरी नहीं है। आशंका है कि कोई चोरी कर ई-रिक्शा लाया और बैटरी निकालकर छोड़ गया।