फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of a young woman found hanging from a tree in Greater Noida

आत्महत्या या हत्या?: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Sat, 28 Feb 2026 09:12 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 28 Feb 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
Body of a young woman found hanging from a tree in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिग्मा-2 ग्रीन बेल्ट में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बबली (48) पत्नी स्वर्गीय मांगेराम निवासी नट मड़ैया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed