{"_id":"69a556e002426e35b5004b78","slug":"body-of-a-23-year-old-woman-was-found-in-front-of-a-mall-in-noida-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नोएडा में मॉल के सामने 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नोएडा में मॉल के सामने 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Mar 2026 02:52 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आज थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक मॉल के सामने सर्विस रोड के किनारे 23 वर्षीय युवती का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को डायल-112 के माध्यम से थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित मॉल के सामने सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान कविता पुत्री जय सिंह उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीमें गठित है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन