फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blue Line Metro slows down due to rain

Noida News: बारिश से थमी ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Blue Line Metro slows down due to rain
आरके आश्रम स्टेशन में आधे घंटे तक यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
नई दिल्ली। बारिश के चलते बुधवार शाम दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन को रफ्तार थम गई। शाम के करीब 6.30 बजे से करीब आधे घंटे तक मेट्रो की सेवाएं बाधित रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दफ्तरों की छुट्टी का समय होने से मेट्रो स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ जुट रही। जानकारी के मुताबिक आरके आश्रम स्टेशन में करीब 30 मिनट तक मेट्रो खड़ी रही। इससे करोल बाग, राजेन्द्र नगर, पटेल नगर व राजीव चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस में भी यात्रियों को मेट्रो का लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी जब मेट्रो चली तो काफी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। ऐसे में यात्रियों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन मेट्रो द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलती है।


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि अचानक हुई बारिश के चलते कुछ देर के लिए परेशानी हुई। लेकिन, कुछ देर बाद ही सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed