फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bloody clash between two parties in land dispute, many injured

Noida News: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष कई घायल

Mon, 11 Mar 2024 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in land dispute, many injured
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सर्फाबाद गांव में रविवार को खूनी संघर्ष में दो चचेरे भाई समेत कई लोग घायल हो गए। दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।




पुलिस के मुताबिक सर्फाबाद गांव स्थित जमीन पर रविवार को विवेक यादव मिट्टी डलवाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान उनका चचेरा भाई राजीव यादव अपने भाई संजीव यादव के साथ पहुंचा और जमीन का वह टुकड़ा अपने हिस्से का बताने लगा। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवेक यादव ने चचेरे भाई बालेश्वर, अर्जुन यादव और आकाश समेत अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से राजीव यादव व उसका भाई भी घायल है। पुलिस ने विवेक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि जमीन किसकी है। इसकी जांच के लिए सोमवार को प्राधिकरण व जिला प्रशासन से इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed