{"_id":"696d313a1e53ba8428035801","slug":"blind-robbery-accused-arrested-noida-news-c-24-1-pal1006-120999-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ब्लाइंड लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ब्लाइंड लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
-होडल क्षेत्र में शिक्षक को लिफ्ट देकर की थी वारदात, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पुलिस ने होडल क्षेत्र में हुई ब्लाइंड लूट की वारदात का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए पलवल और होडल थाना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के थाना कामा क्षेत्र के गांव बरार निवासी इमतियाज के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता नसीम अहमद, निवासी गांव पावसर (हथीन), ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नसीम दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी में शिक्षक हैं। 17 सितंबर 2025 की शाम वह दिल्ली से घर लौट रहे थे। होडल के पुन्हाना मोड़ पर उन्होंने नूंह जाने के लिए एक पिकअप गाड़ी से लिफ्ट ली। पीड़ित के अनुसार पिकअप में सवार बदमाशों ने सोंध रोड स्थित धान मिल के पास उसे काबू कर लिया। आरोपियों ने कट्टा और चाकू दिखाकर उसके साथ मारपीट की और स्कैनर के जरिए फोन-पे से 35 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बदमाश पीड़ित का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए।
इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी इमतियाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर लूट की रकम और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।