अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: आंख, जबड़ा और गले के लिए घातक हो रहा ब्लैक फंगस, यूपी के साथ ही अन्य राज्यों में फैला
कोविड संक्रमण को मात देने वालों के लिए अब एक नया दुश्मन पैदा हो गया है। कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। नाक के जरिए फेफड़ों और मस्तिष्क में पहुंचकर ब्लैक फंगस लोगों की जान भी ले रहा है।
विस्तार
कोरोना संक्रमण के साथ ही अब ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ब्लैक फंगस आंखों के साथ त्चचा, नाक, दांतों को भी नुकसान पहुंचाता है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं लोगों में भी दहशत का माहौल है। लेकिन सावधानी और सतर्कता से इसे हराया जा सकता है। अपने जिलों में इस बीमारी का कहर जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...
लखनऊ: राज्य सलाहकार समिति तैयार करेगी ब्लैक फंगस के इलाज का प्रोटोकॉल, मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले मरीजों में मिल रहे म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति प्रोटोकॉल तैयार करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी रिपोर्ट मांगी है...और पढ़ें
कानपुर: ब्लैक फंगस का शिकार एक मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती, एक की हो चुकी मौत, ये हैं खास लक्षण
ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर माइकोसिस के रोगी की सप्ताह भर पहले कानपुर में हैलट के कोविड अस्पताल में मौत हो चुकी है। इसके पूरे मस्तिष्क में फंगस का संक्रमण फैल गया था। इसके अलावा एक रोगी गंभीर हालत में हैलट में भर्ती है। रोगी वेंटिलेटर पर है। इसकी वजह से इसकी एमआरआई जांच करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है...और पढ़े
मथुरा : ब्लैक फंगस के दो मामले मिले , एक दिल्ली रेफर किया गया
जिले में ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए हैं। एक केस में संक्रमित को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरे केस में संक्रमित के परिवार के लोग अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं...और पढ़ें
वाराणसी: बीएचयू में ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला का ऑपरेशन, निकालनी पड़ी आंख, जबड़ा और गले की हड्डी
वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में पिछले दिनों दो मरीजों के ऑपरेशन के बाद बुधवार को ब्लैक फंगस से पीड़ित एक कोरोना संक्रमित महिला का सफल ऑपरेशन हुआ। ईएनटी डिपार्टमेंट के डॉक्टर सुशील कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहां डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है...और पढ़ें
आगरा में दोहरी मुसीबत: ब्लैक फंगस की आगरा में दस्तक, 56 वर्ष की महिला में मिले लक्षण
ब्लैक फंगस बीमारी ने आगरा में भी दस्तक दे दी है। बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में पहला मामला सामने आया। 56 वर्ष की महिला में इसके लक्षण मिले हैं। उसको अलग रख कर उपचार शुरू कर दिया गया है...और पढ़ें
कोरोना संक्रमण: कम प्रतिरोधक क्षमता वाले आ रहे ब्लैक फंगस की चपेट में, मानें चिकित्सक की सलाह
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है। जो कोरोना संक्रमित और डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को ‘ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है...और पढ़ेंमेरठ: ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज, ये हैं इसके लक्षण, रहें सावधान
मेरठ में न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस बीमारी के दोनों मरीज की हालत गंभीर है। अस्पताल के एमडी डॉक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि एक मरीज वेंटिलेटर पर और दूसरा ऑक्सीजन पर है। यह फंगस त्वचा के साथ नाक, फेफड़ों और मस्तिष्क तक को नुकसान पहुंचा सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा और दिल्ली में मरीज मिल चुके हैं। अब बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिले के मरीजों में मिला है। काला फंगस पहले ही हवा और जमीन में मौजूद है...और पढ़ें
सावधान : हरियाणा में भी जाल फैलाने लगा ब्लैक फंगस, अब तक 40 से ज्यादा मरीज मिले
प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। कोरोना से ठीक होने के बाद अब ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें शुगर है और उन पर ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है..और पढ़ें
रोहतक: पीजीआईएमएस ने ब्लैक फंगस के किए 24 से अधिक ऑपरेशन, दो की तैयारी गुरुवार को
कोरोना संक्रमणकाल में शुगर, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों के अलावा कोरोना मरीजों के लिए ब्लैक फंगस समस्या बना है। पीजीआईएमएस पहली लहर के आठ माह में 21 व दूसरी लहर के 15 दिनों में छह मरीजों का उपचार कर रहा है। दो मरीजों का ऑपरेशन आज होना है, जबकि एक मरीज आईसीयू में पहले ही दम तोड़ चुका है...और पढ़ें
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल महिला में मिले ब्लैक फंगस के लक्षण
कोरोना महामारी के बीच फतेहाबाद में ब्लैक फंगस बीमारी ने भी दस्तक दे दी है। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल 45 वर्षीय महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। फिलहाल महिला आईसीयू में दाखिल है। महिला को 10 दिन पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अब उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे हैं। हालांकि, महिला की कोरोना संबंधी रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। ब्लैक फंगस का जिले में यह पहला केस है...और पढ़ें
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
कोविड संक्रमण को मात देने वालों के लिए अब एक नया दुश्मन पैदा हो गया है। काला फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) स्वस्थ हो चुके कोविड संक्रमितों की आंखों की रोशनी छीन रहा है। यही नहीं ब्लैक फंगस आंखों के साथ त्चचा, नाक, दांतों को भी नुकसान पहुंचाता हैं। नाक के जरिए फेफड़ों और मस्तिष्क में पहुंचकर ब्लैक फंगस लोगों की जान भी ले रहा है। यह इतनी गंभीर बीमारी है कि मरीजों को सीधा आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है...और पढ़ें
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
काला फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) स्वस्थ हो चुके कोविड संक्रमितों की आंखों की रोशनी छीन रहा है। नाक के जरिए फेफड़ों और मस्तिष्क में पहुंचकर ब्लैक फंगस लोगों की जान भी ले रहा है। यह इतनी गंभीर बीमारी है कि मरीजों को सीधा आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है...और पढ़ें