{"_id":"609be89610bf3f240c1261c8","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-black-fungus-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्लैक फंगस का शिकार एक मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती, एक की हो चुकी मौत, ये हैं खास लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्लैक फंगस का शिकार एक मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती, एक की हो चुकी मौत, ये हैं खास लक्षण
Wed, 12 May 2021 08:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 May 2021 08:28 PM IST
सार
अब जब ब्लैक फंगस के रोगी बढ़ रहे हैं तो इस केस पर विशेषज्ञों का ध्यान गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि जिस रोगी में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी, उसकी एक सप्ताह पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर माइकोसिस के रोगी की सप्ताह भर पहले कानपुर में हैलट के कोविड अस्पताल में मौत हो चुकी है। इसके पूरे मस्तिष्क में फंगस का संक्रमण फैल गया था। इसके अलावा एक रोगी गंभीर हालत में हैलट में भर्ती है। रोगी वेंटिलेटर पर है। इसकी वजह से इसकी एमआरआई जांच करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
अब जब ब्लैक फंगस के रोगी बढ़ रहे हैं तो इस केस पर विशेषज्ञों का ध्यान गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि जिस रोगी में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी, उसकी एक सप्ताह पहले मौत हो चुकी है। उसके संक्रमण फैल गया था। अभी एक और संदिग्ध रोगी है।
उसकी भी जांच कराई जाएगी। मस्तिष्क में संक्रमण फैलने के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। जहां फंगस लगा होता है, वह हिस्सा काट कर निकालना पड़ता है। इसके बाद इलाज किया जाता है। अगर शुुरुआत में मस्तिष्क, नाक की एमआरआई या फिर बायोप्सी करा ली जाए तो यह पकड़ में आ जाती है।
विज्ञापन
सामान्य धूल में रहता है संक्रमण
डॉ. आलोक वर्मा का कहना है कि ब्लैक फंगस का संक्रमण सामान्य धूल में रहता है। यह लोगों के शरीर में लगा करता है। लेकिन शरीर की इम्युनिटी की वजह से इसका असर नहीं होता है। अक्सर स्टेराइड के इस्तेमाल से इम्युनिटी कम होती है। इसके साथ अगर अनियंत्रित डायबिटीज हुई तो यह बहुत तेजी से फैलता है। इसमें चार-पांच दिन का ही समय रोगी को मिलता है।
खास लक्षण
- नाक से लगातार बदबूदार रिसाव
- सिर दर्द बराबर बना रहना
- आंखों के आगे धुंधलापन
- नाक से खून आना