फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors Advice Over Corona Virus Black Fungus

कोरोना संक्रमण: कम प्रतिरोधक क्षमता वाले आ रहे ब्लैक फंगस की चपेट में, मानें चिकित्सक की सलाह

Thu, 13 May 2021 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 11:39 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। 

विज्ञापन
Doctors Advice Over Corona Virus Black Fungus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है। जो कोरोना संक्रमित और डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।  इस संक्रमण को ‘ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। इंफेक्शन नाक, आंख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है, वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. टीपी सिंह, सहायक आचार्य डॉ. अखिल प्रताप सिंह व डॉ. ब्रजेश शर्मा के मुताबिक म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाता  है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है, इसलिए वह आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है। यह संक्रमण सांस के माध्यम से नाक के जरिये व्यक्ति के अंदर चला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Doctors Advice Over Corona Virus Black Fungus
एसएन के चिकित्सक डॉ. प्रशांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

लक्षण 
नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए, नाक में सूजन आ जाए, दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें, आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार, सीने में दर्द, सिर दर्द, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, खून की उल्टियां होना और कभी-कभी दिमाग पर भी असर होता है।  

किन रोगियों में ज्यादा पाया गया है
-    जिनका शुगर स्तर हमेशा ज्यादा रहता है।
-    जिन रोगियों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉइड लिया हो।
-    काफी देर आईसीयू में रहे रोगी।
-    ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी।

कैसे बचें
- किसी निर्माणाधीन इलाके में जाने पर मास्क पहनें।
- बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व ग्लव्स पहनें।
- ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें।

कालाबाजारी पर कार्रवाई: 650 रुपये एमआरपी, 1500 रुपये में बेच रहे थे ऑक्सीजन सिलिंडर 
दोहरी मुसीबत: ब्लैक फंगस की आगरा में दस्तक, 56 वर्ष की महिला में मिले लक्षण
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed