{"_id":"620b7fee164c1535af30099d","slug":"bku-farmers-leader-rakesh-tikait-on-bail-of-ashish-mishra-said-get-bail-only-three-months-even-henious-crime-skm-will-approach-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष मिश्र की रिहाई पर बोले राकेश टिकैत: जघन्य अपराध करने के बाद भी तीन महीने के अंदर मिल गई जमानत, एसकेएम खटखटाएगा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष मिश्र की रिहाई पर बोले राकेश टिकैत: जघन्य अपराध करने के बाद भी तीन महीने के अंदर मिल गई जमानत, एसकेएम खटखटाएगा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Tue, 15 Feb 2022 03:56 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 03:56 PM IST
सार
टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को पूरे देश ने देखा। इस जघन्य अपराध करने के बाद भी आशीष मिश्र को तीन महीने के भीतर जमानत मिल गई। टिकैत ने कहा कि हर कोई इसे देख रहा है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्र की रिहाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। साथ ही राकेश टिकैत ने विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा पर निशाना साधा है। हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत हुई थी।
टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को पूरे देश ने देखा। इस जघन्य अपराध करने के बाद भी आशीष मिश्र को तीन महीने के भीतर जमानत मिल गई। टिकैत ने कहा कि हर कोई इसे देख रहा है। वह आज जेल से बाहर निकलेगा और एसकेएम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
आशीष मिश्र की रिहाई शाम को
तिकुनिया हिंसा कांड में प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र की अब से कुछ घंटे बाद रिहाई हो जाएगी। जिला जज मुकेश मिश्र ने रिहाई आदेश जिला जेल भेज दिया है, जबकि अभी जेलर पंकज सिंह के कोर्ट में बयान हो रहे हैं। जिला जेल में आशीष मिश्र की जमानत आदेश के संबंध में सोमवार को जमानतदार दाखिल किए गए थे, जिनकी सत्यापन रिपोर्ट मंगलवार को जिला जज अदालत में प्राप्त होने पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने जमानत प्राप्त आशीष मिश्र मोनू की रिहाई आदेश जिला कारागार खीरी को भेज दिया है, जिसके आधार पर आज कुछ घंटों बाद शाम 6 से 7 बजे तक आशीष मिश्र की रिहाई हो सकती है। उधर, जिला जेल से करीब 500 मीटर की दूरी ओर स्थित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के कार्यालय पर भी काफी गहमागहमी है।