{"_id":"691b7c0b4cba735ef70f01f4","slug":"bjps-run-for-unity-padyatra-on-patel-jayanti-na-news-c-169-1-sagr1022-160980-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पटेल जयंती पर भाजपा की रन फॉर यूनिटी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पटेल जयंती पर भाजपा की रन फॉर यूनिटी पदयात्रा
Tue, 18 Nov 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
जसरानभ्में निकाली गई एकता पद यात्रा में मौूजद भाजपाई
- फोटो : जसरानभ्में निकाली गई एकता पद यात्रा में मौूजद भाजपाई
फिरोजाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा ने जिले में राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक शक्ति का व्यापक प्रदर्शन किया। शहर में 8 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा निकाली गई। टूंडला में आयोजित कार्यक्रम में उप्र के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। इधर जसराना में भी दयात्रा निकाली गई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में शहर में रन फॉर यूनिटी के तहत 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। कोटला रोड स्थित बालकृष्ण गुप्ता की बगीची से शुरू हुई इस यात्रा में महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लहराते हुए देश भक्ति के गीतों पर उत्साह दिखाया। विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने महापुरुषों के संघर्षों को याद कर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ शालू, टेनी पंडित, रामनरेश कटरा, राधेश्याम यादव, ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मीनरायन यादव, अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, डा. एसपी लहरी आदि मौजूद रहे।
जसराना में तिरंगा यात्रा के साथ संकल्प
जसराना। नगर में भी सरदार पटेल के आदर्शों को समर्पित 7 किलोमीटर लंबी जन एकता तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा के समापन पर मिलावली चौराहा पर जनसभा हुई। रामप्रताप सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। इस दौरान पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, जिला मंत्री डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राजीव राजपूत, अवधेश राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
टूंडला में पर्यटन मंत्री में किया 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद
टूंडला। एक तरफ जहां सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर टूंडला में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों के लिए जोश भरा। सिरसागंज से एत्मादपुर जा रहे मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए आत्मविश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, दिनेश गुप्ता, विष्णु तिवारी, संजीव दीक्षित, हरीश चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद