फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's demonstration against Kejriwal in Nangloi

Noida News: नांगलोई में केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Wed, 27 Nov 2024 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
BJP's demonstration against Kejriwal in Nangloi
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया समेत कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा विरोध जताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। बुधवार को मुंडका पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विपक्ष का विरोध प्रदर्शन झेलना पड़ा। भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया व कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को काले झंडे भी दिखाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार के राजनीतिक प्रपंच से जनता त्रस्त हो चुकी है। दिल्ली वाले अब खुलकर इन्हें सबक सिखाने को तैयार हैं। यही वजह है कि जब केजरीवाल नांगलोई पहुंचे तो जनता ने विरोध किया। टूटी सड़कें व जलभराव की वजह से जनता विरोध करने के लिए सड़क पर उतर आई है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर नांगलोई में दो परिवारों से मिलने की घोषणा जैसे ही की तो क्षेत्र के सांसद योगेंद्र चंदोलिया से लोगों ने संपर्क कर विरोध प्रदर्शन की बात कही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नांगलोई में हुई घटना पर दो माह बाद राजनीतिक चिंता जताने केजरीवाल पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि प्रदर्शनकारी केजरीवाल से नांगलोई, किराड़ी, मुंडका विधानसभा क्षेत्र की बदहाली पर जवाब मांग रहे थे। राजनीति करने की जगह उन्हें लोगों को बुनियादी सुविधाएं देनी चाहिए। सांसद चांदोलिया के साथ प्रदर्शन में बाहरी दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिया शरण, मनोज शौकीन, पार्षद गजेंद्र दराल, अनीता सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शोभित डागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू शौकीन भी शामिल हुए। इस दौरान योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि केजरीवाल अपनी सरकार की विफलताओं व भ्रष्टाचार पर चौतरफा घिर गए हैं। इस वजह से जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। किसी भी परिवार को कोई धमकी मिलती है, तो चिंताजनक है, लेकिन राजनीतिक आंसू बहाने जब भी केजरीवाल किसी जगह पहुंचेंगे, तो जनता उनका विरोध करेगी। मानसून में जलभराव से हुई 20 मौतों पर केजरीवाल को जवाब देना चाहिए और मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed