फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's 'Backward' card in Western UP to counter SP's PDA equation.

Noida News: सपा के पीडीए समीकरण की काट के लिए पश्चिम यूपी में भाजपा का पिछड़ा कार्ड

Thu, 25 Jun 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
BJP's 'Backward' card in Western UP to counter SP's PDA equation.
सपा के पीडीए समीकरण की काट के लिए पश्चिम यूपी में भाजपा का पिछड़ा कार्ड
विज्ञापन

नवाब सिंह नागर को सौंपी पश्चिमी यूपी के भाजपा की कमान
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने लिया बड़ा फैसला
सुशांत समदर्शी
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा दांव खेलते हुए पिछड़ा वर्ग से आने वाले नोएडा के पुराने नेता नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण की काट और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
नवाब सिंह नागर अब कई वर्षों बाद पार्टी के मुख्य धारा में दिखाई देंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के प्रभावशाली चेहरे नवाब सिंह नागर को संगठन की कमान देकर ओबीसी मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत करने का संदेश दिया है। पार्टी का मानना है कि पश्चिमी यूपी में संगठन और सामाजिक समीकरण को साधकर आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। भाजपा संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बूथ, सेक्टर, मंडल और जिला स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभाओं, जनसंपर्क अभियानों और चुनाव प्रबंधन की पूरी रूपरेखा तैयार करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में कुल 19 संगठनात्मक जिले शामिल हैं। इन जिलों में पार्टी की गतिविधियों की निगरानी, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और विभिन्न मोर्चों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय अध्यक्ष की होती है।
विज्ञापन

सपा की दादरी रैली के बाद से हो रही थी चर्चा
समाजवादी पार्टी की तरफ से करीब दो महीने पहले दादरी में पीडीए रैली का आयोजन किया गया था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए थे। इस रैली में पश्चिमी यूपी के गुर्जर नेताओं को तवज्जो दी गई थी। राजकुमार भार्टी इसके संयोजक थे। वहीं सरधना के विधायक अतुल प्रधान से लेकर कई गुर्जर नेता शामिल हुए थे। इसके बाद से ही भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए इसी बिरादरी के नेता की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिले
सहारनपुर, सहारनपुर महानगर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, मेरठ महानगर, गाजियाबाद, गाजियाबाद महानगर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुरादाबाद महानगर, रामपुर, संभल, ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा क्षेत्रीय इकाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed