{"_id":"68c5df85a967fd3e6e080331","slug":"bjp-workers-created-ruckus-when-bike-was-taken-to-the-post-na-news-c-72-1-smrt1015-140517-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चौकी पर बाइक ले जाने पर भाजपाइयों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चौकी पर बाइक ले जाने पर भाजपाइयों ने किया हंगामा
विज्ञापन
भावनपुर थाना के हसनपुर चौकी पर हंगामा करते हुए भाजपा कार्यकर्ता
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ता की बाइक ले जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हसनपुर चौकी पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि दरोगा ने अभद्रता की और पैर में गोली मारने की धमकी दी। बाद में थाना प्रभारी ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
भावनपुर थाना क्षेत्र में किनानगर रोड स्थित काॅलोनी में एक ऑफिस के पास किनानगर निवासी तुषार बाइक खड़ी कर दोस्त श्वेतांक त्यागी सहित अन्य के साथ कार में बैठकर कंकरखेडा में भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा का जन्मदिन मनाने पहुंच गए। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस सुनसान जगह पर बाइक खड़ी देखकर उसे चौकी पर ले आई। कुछ समय बाद तुषार, श्वेतांग, आदित्य आदि पहुंचे और पुलिस से बाइक मांगी।
आरोप है कि चौकी पर तैनात दरोगा ने अभद्रता कर पैर में गोली मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद ही दीपक त्यागी, संसार राणा, दीपक प्रताप, मोहित तोमर सहित अन्य भाजपाई पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में बाइक को भी दे दिया गया।