फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP will keep winning with Rahul Gandhi in Congress: Brijbhushan

कांग्रेस में राहुल गांधी के रहते जीतती रहेंगी भाजपा : बृजभूषण

Mon, 17 Nov 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 17 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP will keep winning with Rahul Gandhi in Congress: Brijbhushan
धनघटा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब तक कांग्रेस में रहेंगे तब तक भाजपा का रास्ता आसान होगा और वह हमेशा चुनाव जीतती रहेगी। रविवार को धनघटा के तहसील बाग में आयोजित द्वाबा महोत्सव में कुश्ती कला का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिसका परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां के किसानों को खेती, गाय, भैंस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे सबको सही अन्न और दूध ,घी मिल सके। उन्होंने दूध की कीमत कम से कम 100 रुपये लीटर होने की बात कहते हुए कहा कि 35 से 40 रुपये प्रति लीटर दूध खरीद कर खाने वाले लोग गरीब किसानों का खून पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध सामान खाने के लिए अपने घर पर सभी को प्रबंध करना चाहिए। कहने के लिए सभी लोग कहते हैं कि हम बहुत व्यस्त हैं लेकिन समय निकाला जाए तो व्यस्तता किसी के पास नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed