फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP will hold street meetings at 3800 power centers

Noida News: भाजपा 3800 शक्ति केंद्रों पर करेगी नुक्कड़ सभाएं

Thu, 12 Dec 2024 10:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
BJP will hold street meetings at 3800 power centers
256 मंडलों में आयोजित सभाओं को भाजपा सांसद, विधायक, प्रदेश प्रभारी शामिल हुए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने नुक्कड़ सभाओं के जरिये वोटरों को पक्ष में करने की तैयारी की है। पार्टी ने पूरी दिल्ली में 3800 शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं करने का ऐलान किया है। बुधवार को 256 मंडलों के प्रमुख शक्ति केंद्रों से इसकी शुरुआत हुई। इस मुहिम में भाजपा सांसद, विधायक व प्रदेश प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से दिल्ली की स्थानीय समस्याओं के साथ केजरीवाल के भ्रष्टाचार की कहानी को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

बुराड़ी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि न सिर्फ यहां जलभराव की समस्या है, बल्कि इस कारण छात्रों को दम तोड़ते हुए भी देखा है। इस बार बुराड़ी की जनता परिवर्तन के मूड में है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार लाने की तैयारी कर रही है। नवादा में आयोजित नुक्कड़ सभा में सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि 10 सालों से दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा तक नहीं मिला। इनके नाम पर झूठी बयानबाजी और वादे करने का काम किया गया है। हौजखास मंडल में आयोजित सभा में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी का कड़वा सच हर गली और चौराहे पर दिख रहा है। कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार दिखाई देता है। जिस राजधानी को स्वच्छता और सुंदरता का उदाहरण होना चाहिए था, वह अब कूड़े का हब बन गई है। दिल्ली के नागरिक स्वच्छता और सुंदरता के हकदार हैं। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ भ्रष्टाचार की राजनीति की है। ऐसे में उनके विधायकों को अपनी सीट बदलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article