{"_id":"67cafd965ae8362498029ed1","slug":"bjp-will-close-250-mohalla-clinics-aap-noida-news-c-340-1-del1011-82460-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करेगी भाजपा : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करेगी भाजपा : आप
विज्ञापन
आप नेताओं ने कहा- चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दी थी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में निजी स्थानों पर चल रहे मोहल्ला क्लीनिकों पर लटकी तलवार पर आप ने सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि भाजपा जीत गई तो मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, फ्री बिजली, पानी व बस यात्रा सब बंद हो जाएंगे।
वहीं, आप नेता सत्येंद्र जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। मोहल्ला क्लीनिकों में सभी का इलाज मुफ्त किया जाता है। हर मोहल्ला क्लीनिक में एक डॉक्टर, दवाइयां और 365 टेस्ट फ्री करवाने की सुविधा उपलब्ध है। कई टेस्ट ऐसे भी हैं, जो कई बड़े अस्पतालों में भी नहीं होते हैं। आप सरकार ने दिल्ली में करीब 550 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। भाजपा 250 को बंद करने जा रही है। भाजपा को इन्हें बंद करने की जगह ऐसे एक हजार और खोलने चाहिए। किराये के मकान में मोहल्ला क्लीनिक चलाना गलत काम नहीं है। इन क्लीनिकों में हर रोज करीब 75 हजार लोगों का इलाज किया जाता है। आप सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाए थे, इसलिए भाजपा सरकार उसे बंद कर देगी।