फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP wants to stop the work of people of Delhi: Kejriwal

भाजपा दिल्ली के लोगों का काम रोकना चाहती है : केजरीवाल

Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to stop the work of people of Delhi: Kejriwal
नई दिल्ली संसदीय सीट में मुख्यमंत्री ने कई जगह नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वे नई दिल्ली संसदीय सीट के मालवीय नगर, कस्तूरबा नगर, आरके पुरम सेक्टर सात, आरके आश्रम व किदवई नगर में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के लोगों का काम रोकना चाहती है, लेकिन वे यह होने नहीं देंगे। इसका जवाब लोगों को वोट से देना होगा। उन्हें जेल में डालकर मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

नई दिल्ली से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आप सरकार बनने से पहले 2014 में 5,500 मेगावाट बिजली की खपत दिल्ली में होती थी। इसमें कई कट लगते थे, लेकिन अब बिजली की खपत लगभग 8 हजार मेगावाट हो गई है, लेकिन अब कोई बिजली का कट नहीं लगता। आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ेगी, लेकिन दिल्ली वालों को 24 घंटे बिजली मिलती रहेगी। भाजपा मुफ्त बिजली रोकना चाहती है। भाजपा का बड़प्पन तब होता, जब पूरे देश में बिजली मुफ्त करती। वे जेल से आने के बाद कई दिनों से देशभर में घूम रहे हैं। यहां लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। 4 जून को गठबंधन की सरकार बनेगी और सरकार में आप भी शामिल होगी। इसके बाद दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। कानून व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊपर वाले ने उनकी सुनन ली
केजरीवाल ने मालवीय नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच सीधा जेल से आ रहे हैं। जेल में लोगों की बहुत याद आती थी। ऊपर वाले ने सुन ली और आपके बीच भेज दिया। कई महिलाओं ने केजरीवाल की रिहाई के लिए व्रत रखे व पूजा-पाठ किया। ये पूजा-पाठ का कमाल है कि आप लोगों के बीच में प्रचार करने के लिए आ गया। आप छोटी सी पार्टी है। आप का कसूर ये है कि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया। बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। इलाज के लिए जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले, फ्री दवाइयों का इंतजाम किया, लेकिन ये लोग ऐसा नहीं कर सकते। ये लोग इस व्यवस्था को बंद करना चाहते हैं। वहीं, सुनीता केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पति उनके साथ है, इसके लिए धन्यवाद। शनिवार को वोट देने जरूर जाना है। अगर केजरीवाल को काम करते हुए देखना चाहते हैं, तो वोट देने जरूर जाएं। वोट की ताकत दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा रोजगार दे, महंगाई कम करे



केजरीवाल ने कहा कि भाजपा बुरी तरह आप के पीछे पड़ी है। एक-एक कर आप के नेताओं को जेल में डाल दिया है। भाजपा को काम करना है तो वह युवाओं को रोजगार दे। डीजल, गैस, दूध, दाल-सब्जी की कीमत कम करे। इसकी लोगों को बहुत जरूरत है। भाजपा दिल्ली की महिलाओं का बस में मुफ्त सफर बंद करना चाहती है। भाजपा का बड़प्पन तो तब था, जब वे पूरे देश की महिलाओं का बस में सफर मुफ्त कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed