फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP used full force on the last day of campaign

Noida News: प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पूरी ताकत लगाई

Thu, 23 May 2024 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
BJP used full force on the last day of campaign
राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो व जनसभा में मांगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। प्रत्याशियों ने चुनावी सभा व रोड शो किए। उनके साथ दिग्गज भाजपा नेताओं की टीम भी भीषण गर्मी में चुनावी अभियान में जुटी रही। राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, पुष्कर सिंह धामी, स्मृति ईरानी और फिल्म कलाकार भाग्यश्री ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।
चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल के समर्थन में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अशोक विहार के रामलीला ग्राउंड से रोड शो शुरू किया। उन्होंने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की। रोड शो वजीरपुर अंडरपास से होते हुए त्रिनगर शंकर चौक होते हुए लक्ष्मी बाई कॉलेज रोड पर स्थित दीप मार्केट में समाप्त हुआ। पीयूष गोयल ने वजीरपुर स्थित एक बैंक्वेट हाल में जनसभा में हिस्सा लिया और लोगो के समर्थन के लिए आभार जताया। इसके बाद पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के रोड शो में राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल शामिल हुए। नजफगढ़ पानी की टंकी से प्रारंभ हुआ रोड शो करीब 6 घंटे तक चला और सुभाष नगर पर संपन्न हुआ। दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रोड शो निकाला। नई दिल्ली की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के मालवीय नगर में रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने नत्थुपुरा इलाके में ट्रैक्टर के काफिले के साथ रोड शो किया। वहीं, पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा व उत्तर-पश्चिम के प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने भी जनसभा व रोड शो निकालकर वोट की अपील की।
विज्ञापन

पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बना रही है : स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने लोगों से कहा कि दिल्ली की जनता तीसरी बार भी पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही है। पूरे देश के सर्वांगीण विकास की नीति, नीयत एवं निष्ठा से प्रतिबद्ध देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन ने देश को जिन ऊंचाइयों तक पहुंचाया है वह अकल्पनीय है, उनकी तुलना कोई नहीं कर सकता। मोदी ने जिस तरह देश की महिलाओं, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए योजनाएं बनाई हैं, वो अब तक किसी ने नहीं किया, अब देश की जनता ये समझ चुकी है कि विकास का मार्ग मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा ही सुनिश्चित किया जा सकता है, इसलिए तीसरी बार भी मोदी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

लघु उद्योग ने विकास की नई परिभाषा लिखी : पीयूष गोयल
चांदनी चौक क्षेत्र में पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के व्यापारिक वर्ग व लघु उद्योग ने विकास की नई परिभाषा लिखी है। आने वाले समय में भी देश का व्यापार और लघु उद्योग आगे बढ़ेगा। प्रवीन खंडेलवाल ने पहले भी निस्वार्थ भाव से देश के व्यापारियों और लघु उद्योग के लिए कई लड़ाई लड़ी हैं और अब जीतने के बाद उनके पास स्वयं आपके हित में फैसले लेने का अधिकार होगा। इससे व्यापार और उद्योग की विकास की गति बढ़ेगी। प्रत्येक व्यापारी संगठन और लघु उद्योगों से विचार विमर्श कर योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे।
---
भारत रामराज्य का उदय देखेगा : राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयत्नों से रामलला तंबू से महल में प्रवेश कर चुके हैं। भारत निश्चित रूप से रामराज्य का उदय देखेगा और दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती। केजरीवाल ने वादा किया था कि वे सीएम आवास में नहीं रहेंगे, लेकिन उन्होंने अपने लिए शीश महल बनवा लिया। उनकी पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ जो कुछ हुआ वह चौंकाने वाला है।

------------------
सातों सीटों पर भाजपा जीतेगी : पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़गंज में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के लिए आयोजित रोड शो में लोगों से कहा कि भारत के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें। इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह देखकर लगता है कि निश्चित ही भाजपा सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली हैं। इस बार भी दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतेगी। 25 मई के लिए संकल्प लें कि हम खुद भी मतदान करें और अन्य को भी जागरूक करें। लोकतंत्र के महायज्ञ में भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed