{"_id":"619a6af04223c97faf463b70","slug":"bjp-state-president-counted-the-achievements-of-the-government-from-the-platform-of-youth-grnoida-news-noi617066255","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवात्थान के मंच से गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवात्थान के मंच से गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
युवोत्थान कार्यक्रम का शुभारंभ करते स्वतंत्र देव संह, बबीता फोगाट और पंकज संह।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। मौजूदा सरकार ने पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज जम्मू और कश्मीर में हालात बदल चुके हैं। हमने घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये बातें रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित युवात्थान कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सभी दलों के अपने सिद्धांत होते हैं। भाजपा के भी अपने सिद्धांत हैं, जिन पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि बहुमत से सरकार बनते ही अनुच्छेद 370 को हटा प्राथमिकता से हटाया गया। हमने घर में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया है। इस सरकार ने देश के विकास में नए आयाम गढ़े हैं। तकनीकी विकास के साथ सड़कों का जाल बिछाया है। वहीं, जिन गांवों में पानी, बिजली न होने के कारण लोग बेटियों का विवाह करने में हिचकिचाते थे। आज वहां सभी सुविधाएं हैं। बुंदेलखंड में घर-घर पानी पहुंचा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के शासन में बेटियां देर रात भी बेखौफ होकर बाहर निकल सकती हैं।
बेटियां छुईमुई नहीं, धाकड़ बनें : बबीता फोगाट
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट ने कहा कि लड़कियां छुईमुई नहीं, धाकड़ बनें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मोबाइल पर समय बर्बाद करने के बजाय राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें। उन्होंने लोगों से बेटियों को बेटों के समान अधिकार और प्रोत्साहन देने की बात कही। वहीं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने युवाओं से कहा कि आप देश का भविष्य हैं। अपनी ताकतों को पहचाने व राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनें।
प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे किसान
बोड़ाकी गांव में धरना दे रहे किसानों ने 25 नवंबर को जेवर में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। किसानों का कहना है कि 140 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ नहीं दिया जा रहा है। रविवार को किसानों ने धरनास्थल पर पंचायत की। जय जवान जय किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से प्रभावित गांवों में पंचायत व्यवस्था लागू है। इसके बाद भी पंचायत चुनाव नहीं कराए गए। जबकि, सभी जगह ग्राम सभा है। यह अनुचित है।