फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP MP came forward to provide relief to flood victims

Noida News: बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आए भाजपा सांसद

Wed, 12 Jul 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
BJP MP came forward to provide relief to flood victims
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद हर्षवर्धन, गौतम गंभीर व रमेश बिधूड़ी समेत कई भाजपा नेता बने मददगार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा सांसद खुद प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मददगार बन रहे हैं। सांसद मनोज तिवारी ने नाव की सवारी कर लोगों से अपील की कि वह घर को छोड़ शिविर में आ जाएं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद डॉ. हर्षवर्धन, गौतम गंभीर व रमेश बिधूड़ी समेत विधायक, निगम पार्षदों व संगठन कार्यकर्ताओं राहत कार्य में जुटे है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि लोग बाढ़, जलभराव व सड़कें धंसने की परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लापता हैं। कोविड काल का हवाला देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ टीवी पर रिकॉर्ड बयान देते दिखते हैं, लेकिन कहीं भी किसी राहत कार्य में भाग लेते नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली वाले परेशान हैं और मुख्यमंत्री संकट ग्रस्त क्षेत्र में नही दिख रहे। उन्होंने कहीं निरीक्षण भी नहीं किया। जब बाढ़ का संकट आया है तो वह केंद्र सरकार से मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। मदद मिलते ही वे इस पर राजनीति भी शुरू कर देंगे जैसे उन्होंने कोविड काल में की थी। केंद्र को पत्र लिखना यह दर्शाता है कि उनकी बिल्कुल भी तैयारी नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के लिए बैठक बुलाई है, लेकिन इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने कोई पहल नहीं की। उन्होंने सर्वदलीय बैठक तक नहीं बुलाई।
विज्ञापन

भाजपा के शिविर बंद करवाने के प्रयास का आरोप
वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से कहीं भी टेंट नहीं लगाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आठ स्थानों पर राहत व भोजन शिविर चालू कर दिया गया है। इससे बौखलाई सरकार ने एसडीएम के माध्यम से भाजपा को शिविर बंद करने का दबाव डाला, फिर कहा शिविर लगा लीजिए, लेकिन पार्टी के झंडे हटाएं, क्योंकि मंत्री आतिशी क्षेत्र का दौरा करने आ रही हैं। प्रधानमंत्री के फोटो वाले बैनर भी हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed