फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP MLA reached the House wearing black clothes

Noida News: काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे भाजपा विधायक

Tue, 17 Jan 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA reached the House wearing black clothes
विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के छह विधायकों को दिनभर के लिए सदन से निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विधानसभा में भाजपा विधायकों ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी केजरीवाल सरकार को घेरने का प्रयास किया। सदन में लोकतंत्र का पालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए विधायक काले कपड़े व काली पगड़ी पहनकर आए। इस दौरान भाजपा विधायकों ने स्वीकृति के बाद भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा नहीं कराने का विरोध किया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के छह विधायकों को पूरे दिन के लिए मार्शलों के जरिये बाहर निकलवा दिया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र की मांग की और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया।
सदन में 280 नियम के तहत विधायकों की ओर से बात रखी जा रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने 12 बजे यह क्रम बंद करके शिक्षा पर चर्चा कराने का निर्णय लिया। भाजपा के कई विधायकों ने इसका विरोध किया और उन्होंने क्षेत्र की बात रखने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने बात नहीं मानी। इसके बाद भाजपा विधायक नियम 55 के तहत स्वीकृत हुई भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग करने लगे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने मांग को अनसुना कर दिया। इसके विरोध में भाजपा विधायक वेल में आकर हंगामा करने लग गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, अनिल वाजपेयी, अजय महावर और अभय वर्मा को सदन से निलंबित कर दिया। इसके बाद मार्शल बुलाकर सदन से निकलवा दिया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व विजेंद्र गुप्ता ने सदन से बहिष्कार कर दिया। भाजपा विधायक सदन से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री के त्यागपत्र की मांग को लेेकर विधानसभा परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के पोषक : बिधूड़ी
धरने के दौरान रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए विपक्ष का गला घोंट रही है। भाजपा विधायक सदन में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार के पोषक बने हुए हैं। उनके अपने मंत्री सत्येंद्र जैन लगभग आठ महीने से जेल में हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के लिए तैयार नहीं हैं। केजरीवाल का मंत्रिमंडल भ्रष्टाचारियों की मित्रमंडली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावर ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
भाजपा विधायक अजय महावर ने नियम 280 के तहत दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार होने का मुद्दा उठाना। इस दौरान आप विधायकों नेे उनका विरोध किया और सदन हंगामे में तब्दील हो गया, तभी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विधायकों के उनके क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को नियम 280 की चर्चा में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed